फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में काली थार ने राहगीरों को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने तोड़ा वाहन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2026 11:12 PM IST

हरियाणा के बहादुरगढ़ में कबाड़ी बाजार में शनिवार को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से गुस्साए लोगों ने थार गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद गाड़ी कबाड़ी बाजार में भाटिया शू पैलेस के सामने खड़ी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। इसके बाद पुलिस गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें