फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

झज्जर। मणिपुर के कांग्रेस सांसद के खिलाफ झज्जर में भाजपा ने प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।भाजपा नेताओं ने राहुल-प्रियंका से माफी की मांग और कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया है। भाजपा नेताओं ने सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को पार्टी से निकालने की मांग की।सभी भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय में एकत्रित हुए और यहां से प्रदर्शन करते हुए राव तुलाराम चौक पर पहुंचे। जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि भाजपा महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नही करेगी। राहुल-प्रियंका महिलाओं से माफी मांगें और कांग्रेस सांसद को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें