बादली। हरियाणा वेटरनर्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से बादली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष कैप्टन धर्मेंद्र गुलिया ने की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गांव में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं। कोरोना काल से लेकर सेवा संकल्प अभियान तक उनका योगदान सराहनीय रहा है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर राखी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और विभाग हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा वर्कर मौजूद रहीं।