फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला: डिजिटल दौर में साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

झज्जर। डीसीपी फैसल खान ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाते से संबंधित जानकारी या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठग लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर और डराकर अपने जाल में फंसाते हैं। वह बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन और पुलिस विभाग के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपकी सावधानी ही आपको साइबर अपराध से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग कई बार लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर परेशान करते हैं और पुलिस अधिकारी या सरकारी कर्मचारी बनकर उन्हें डराते हैं। ऐसे लोगों से बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें ताकि साइबर ठगों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहयोग और सहायता के लिए है। किसी भी परेशानी या अपराध की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने में संकोच नहीं करना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। पढ़-लिखकर अच्छे इंसान और अधिकारी बनें और समाज और देश की सेवा करें। इस अवसर पर एसीपी अनिरुद्ध चौहान, झज्जर साइबर थाना प्रभारी दर्शन सिंह, स्कूल प्राचार्य रमेश दूहन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें