फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में सीआईए-1 की कस्टडी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए पुलिस पर मारपीट के आरोप

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Jun 2026 04:51 PM IST

जगदीश कॉलोनी में एनडीपीएस मामले में पकड़े गए 25 वर्षीय युवक संदीप की सीआईए-1 टीम की कस्टडी के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर टॉर्चर और मारपीट के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस का दावा है कि युवक ने कार्रवाई से बचने के लिए नशीला पदार्थ निगल लिया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। जहां परिजनों ने पहले आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान हांसी पुलिस भी वहां परिजनों के बयान दर्ज करने पहुंचे हैं। फिलहाल मामले में पुलिस परिजनों को समझने का प्रयास कर रही है जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि संदीप नशीला पदार्थ बेचता है। बुधवार शाम को सीआईए-1 टीम ने जगदीश कॉलोनी में छापेमारी की। पुलिस ने पहले मुखबिर को खरीददार बनाकर भेजा गया और जैसे ही सौदा हुआ, टीम ने रेड कर दी। आरोप है कि पुलिस को देखते ही संदीप ने अपने पास मौजूद पॉलिथीन सहित नशीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब सात ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है और इस संबंध में अलग से मामला दर्ज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें