फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में खिताबी जंग के लिए मैदान में उतरी महिला कबड्डी खिलाड़ी

नवीन दलाल Updated Fri, 10 Oct 2025 11:52 AM IST

शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कराई जा रही 58वीं राज्यस्तरीय कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता में फाइनल मैच शुरु हो गए हैं। राज्य स्तर पर चैंपियन कौन होगा इसके लिए जंग शुरु हो गई है। दोपहर एक बजे तक इसका फैसला हो जाएगा। अंडर 14,अंडर 17, अंडर 19 तीनों आयु वर्ग में हिसार की टीम फाइनल में पहुंची है। लड़कियों के अंडर 19 आयु वर्ग में फाइनल मैच शुक्रवार को हिसार व पानीपत के बीच होगा। इस आयु वर्ग में वीरवार को तीसरे स्थान के लिए करनाल व रोहतक के बीच खेला गया। जिसमें करनाल ने राेहतक को 26-17 से हराया। लड़कियों के अंडर 14 आयु वर्ग में फाइनल मैच हिसार व रोहतक के बीच खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पानीपत व भिवानी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें पानीपत तीसरे स्थान व भिवानी चौथे स्थान पर रहा। लडकियों के अंडर 17 आयु वर्ग में फाइनल मैच भिवानी व हिसार के बीच खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए रोहतक व पानीपत के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रोहतक ने पानीपत को 33-30 से हराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें