फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में बाइक पर सवार होकर आए, पिकअप चोरी कर ले गए

नवीन दलाल Updated Sat, 01 Feb 2025 03:52 PM IST

बाइक पर सवार होकर आए चोर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान के आगे खड़ी सफेद रंग की जीप महिन्द्रा पिकअप चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है ।पुलिस ने गाड़ी के मालिक तलवंडी राणा निवासी सुरेंद्र कोहली की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तलवंडी राणा गांव निवासी सुरेंद्र कोहली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 14 स्थित हाउसिंग बोर्ड में मकान नंबर 138 के सामने उनकी पिकअप जीप खड़ी थी। सिरसा रोड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में शनिवार की सुबह देखा तो जीप वहां नहीं थी। मैने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की तो चोरी की बात सामने आई। सुबह 4.45 बजे पर तीन युवक मोटर साईकिल पर सवार होकर आए। गाड़ी चोरी करके वापस सिरसा रोड की तरफ चुरा कर ले गए। पुलिस ने सुरेंद्र कोहली की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें