फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: चुनाव से पहले पहले मंत्री ने किया था स्ट्रीट फूड हब का शिलान्यास, अब तक नहीं हो पाया शुरू

शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:17 PM IST

नगर निगम का स्ट्रीट फूड हब का प्रोजेक्ट शिलान्यास के एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। तात्कालिक मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अगस्त 2024 में इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। मगर आज तक यहां प्रोजेक्ट के नाम पर एक ईंटभी नहीं रखी गई है। स्ट्रीट फूड हब का निर्माण क्लॉथ मार्केट के पास जनस्वास्थ्य विभाग के पुराने डिस्पोजल की जमीन पर किया जाना प्रस्ताावित है। यहां करीब 4 हजार वर्ग जमीन खाली पड़ी है। प्रोजेक्ट के अनुसार स्ट्रीट वेंडर के लिए यह फूड हब बनेगा, जिसमें खाने-पीने के अलावा फल व सब्जियां मिलेगी। इसमें धूप व बारिश से बचने के लिए शेड बनाया जाएगा और फर्श पर इंटरलॉकिंग ब्लॉक लगाए जाएंगे। यहां स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बिजली व पानी की सुविधा दी जाएगी। वहीं यहां आने वाले लोगों के लिए बैठने के लिए जगह भी मुहैया करवाई जाएगी। फूड हब में शौचालय की भी व्यवस्था रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें