फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में अगले तीन दिन चलेंगी तेज हवाएं, विभाग की सलाह- गेंहू में सिंचाई न करें किसान

नवीन दलाल Updated Wed, 05 Mar 2025 04:10 PM IST

अगले तीन दिन तक किसान गेंहू की फसल में सिंचाई न करें। ऐसा करने से फसलों को फायदे की बजाए नुकसान हो सकता है। इस समय चलने वाले तेज हवाओं के कारण गेंहू की फसल गिर सकती है। ऐसे में गेंहू के उत्पादन में गिरावट आ सकती है। तीन दिन बाद हवाएं सामान्य होने पर पानी लगाएं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेंहू विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने किसानों को सलाह दी है कि वीरवार, शुक्रवार, शनिवार तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। ऐसे में किसान गेंहू की फसल में पानी लगाने से परहेज करें। इस समय गेंहू के पौधे में बाली बन चुकी है। जिसमें कुछ हद दाने बनने से उसमें वजन हो गया है। पानी लगाने से जमीन में गेंहू के पौधे की जड़ की पकड़ ढीली हो जाती है। ऐसे में तेज हवाएं चलने से पूरी फसल गिर सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि इस समय सिंचाई न करें। तीन से चार दिन बाद जब हवा की गति सामान्य हो जाएगी तब सिंचाई करें। गेंहू में 120 दिन पर की जाने वाली आखिरी सिंचाई को हल्की रखें। इस समय हल्की सिंचाई ही फायदेमंद साबित होगी। डॉ. ओपी बिश्नोई ने कहा 12 मार्च से 14 मार्च के बीच एक ओर पश्चिम विक्षोभ आने की संभावना है। ऐसे में मौसम में फिर से बदलाव आएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें