फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में सिद्धार्थ यादव का स्वागत, कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव का हांसी पहुंचने पर स्वागत समारोह एवं जनसंवाद-अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सिद्धार्थ यादव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ-साथ कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। हांसी पहुंचने पर सिद्धार्थ यादव ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि हांसी के लोग लगातार उन्हें स्नेह और सम्मान देते रहते हैं। इसी स्नेह के कारण वह एक बार फिर हांसी की पावन भूमि पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का अपनापन उन्हें बार-बार हांसी आने के लिए प्रेरित करता है। कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाए जाने पर सिद्धार्थ यादव ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में वोट चोरी का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के कहने से ही सब कुछ हो जाता, तो फिर बात ही क्या थी। यह कांग्रेस का झूठा प्रपंच है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 99 सीटें मिलीं, तब भी वह वोट चोरी का आरोप लगा रही है, जबकि जब उसकी सीटें 45 थीं, तब उसे सब कुछ ठीक लगता था। यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अलग-अलग माध्यमों से अपने नेता राहुल गांधी को बार-बार लॉन्च करने का प्रयास कर रही है, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं होगा। सिद्धार्थ यादव ने कहा कि जनता जानती है कि धरातल पर कौन काम करता है और कौन केवल आरोपों की राजनीति करता है। उनके अनुसार, कांग्रेस के इन आरोपों का आम जनता के बीच कोई खास सरोकार नहीं है। आगामी चुनावों को लेकर सिद्धार्थ यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी राज्यों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा सहित विभिन्न राज्यों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि भाजपा वहां मजबूत स्थिति में रहेगी और सरकार बनाने में सफल होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा अपने संगठन और जनसमर्थन के बल पर विभिन्न राज्यों में मजबूती से आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें