फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में ढाई माह बाद भी नहीं शुरू हुआ सड़क निर्माण, लोगों ने किया प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Fri, 28 Mar 2025 11:49 AM IST

प्रताप नगर में ढाई महीने से अधूरी पड़ी सड़क निर्माण परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तीन गलियों का निर्माण प्रस्तावित था, जिनमें से सिर्फ एक गली का निर्माण 50 दिन पहले हुआ है। बाकी दो गलियों की सड़कें उखाड़ दी गईं, लेकिन 75 दिन बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। स्थानीय निवासी जय सिंह वर्मा, प्रहलाद आहूजा, संजीव जैन, डॉ. सुमित खरलवा, चिंटू ठकराल, नवीन कुंडलवाल, नीरु सरदाना, शशि आर्य, प्रेम कुकरेजा और कैलाश नागपाल ने बताया कि सड़क निर्माण न होने से लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं। हाल ही में एक बुजुर्ग महिला को पेट में गंभीर चोट लगने की घटना सामने आई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें