फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में टिब्बा दानाशेर की गली में सीवर समस्या सुलझाने के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 10:00 PM IST

हिसार शहर के टिब्बा दानाशेर की गली नंबर पांच के लोगों ने सीवर समस्या सुधारने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि यहां कुछ पशुपालक सीवर में गोबर डाल रहे हैं, जिस कारण यह समस्या हो रही है। बताने के बावजूद विभागीय अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। स्थानीय निवासी हरी सिंह और रामकिशन गुर्जर ने बताया कि इस गली में सीवर जमा की समस्या वर्षों पुरानी है। हालात यह है कि सारा दिन गली में सड़क पर सीवर का पानी बहता रहता है। इस कारण से बच्चे बीमार हो रहे हैं। रिश्तेदार भी उनके घर नहीं आना चाहते। इस गंदे पानी के कारण मच्छर पैदा रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने की भी आशंका है। कुछ पशुपालक पशुओं का गोबर सीवर में बहा देते हैं, जिस कारण अक्सर यहां सीवर जाम रहते हैं। लोग सभी अधिकारियों से समस्या सुलझाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या नहीं सुलझी। सीवर की सफाई के नाम पर कर्मचारी सीवर में फट्टी मारकर चले जाते हैं। कई वर्षों से मोहल्ले में सड़क भी नहीं बन सकी है। इसके लिए शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ जबकि विभागीय जेई ने कहा कि समस्या का समाधान हो गया है। इन अधिकारियों के कहने पर मौके का वीडियो बनाकर उन्हें भेजना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें