फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, खाली बाजार, सूनी हो रही सड़कें

शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 04:17 PM IST

गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को प्रदेश के 2 शहरों रोहतक तथा सिरसा में लू चल रही थी। सोमवार को भी पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को हिसार में तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता है। सोमवार को भी कई जिलों में लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। 12 जून तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने 9 जून को गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने, मरूस्थलीय पश्चिमी गर्म व शुष्क हवाओं के चलने और चटक चमकदार धूप निकलने से एक बार फिर तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 40.0 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। रविवार को दिन के तापमान में 4.5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 5.2 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में भी 2.9 डिग्री की वृद्धि हुई और यह भी सामान्य से 3.4 डिग्री तक ऊपर चला गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें