दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन ने विद्युत सदन में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हिसार, जींद, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, नारनौल, गुरुग्राम, फरीदाबाद एवं रेवाड़ी सर्कलों के कर्मचारी शामिल हुए। इस मौके पर यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि निगम प्रशासन ने जल्द इस पर संज्ञान नहीं लिया तो यूनियन कार्य का बहिष्कार और बिजली निगम मुख्यालय पर चीफ एडमिन का घेराव किया जाएगा।