फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदल स्कूल रोड पर जलभराव की समस्या के विरोध में हिसार संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Sun, 01 Jun 2025 01:51 PM IST

हिसार के जिंदल स्कूल रोड पर काफी समय से हुए जल भराव की समस्या के विरोध में आज हिसार संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। समिति ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने कहा कि इस रोड पर पिछले 2 साल से यह समस्या बनी हुई है। मौजूदा विधायक सावित्री जिंदल की फैक्टरी और एक स्कूल इसी रोड पर स्थित है। बावजूद इसके विधायक इस समस्या का समाधान नहीं करवा रही है। इस कारण से इस रोड पर रहने वाले लोगों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव के कारण इस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे भी बने हुए हैं, जिससे इस रोड से गुजरने वाले वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। जितेंद्र श्योराण ने मौजूदा विधायक और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें