फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एचएयू के छात्रों का धरना सातवें दिन भी जारी, 50 छात्र पहुंचे एग्जाम देने

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 05:56 PM IST

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के विद्यार्थियों पर लाठी-डंडों पर हमले के मामले में विद्यार्थियों का धरना सातवें दिन भी जारी है। वहीं विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों की आज होने वाली परीक्षा में 50 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से धारा 163 भी लगाई गई है। बता दें कि रविवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने बयान जारी कर कहा था कि विद्यार्थियों की सभी मांगें मान ली गई हैं। अब उन्हें आंदोलन खत्म कर देना चाहिए। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार से परीक्षा सुचारू करवाने के भी आदेश जारी किए। वहीं विद्यार्थियों ने प्रेस वार्ता कर कहा था कि हमसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई बातचीत नहीं की। प्रशासन खुद ही बयानबाजी कर रहा है। विद्यार्थी किसी भी हाल में सोमवार को परीक्षा नहीं देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें