अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हिसार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर योग किया। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, मंत्री डॉ कमल गुप्ता भी मौजूद रहे। सीएम नायब सैनी ने कहा कि योग के साथ आज 200 से ज्यादा देश जुड़े हैं। योग पार्ट ऑफ लाइव नहीं, बल्कि वे ऑफ लाइफ है, जिससे हम खुशहाल होते हैं।