फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बड़सी गेट पर फूंका भाजपा सरकार का पुतला; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

हांसी में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने जाट धर्मशाला से जोरदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को बड़सी गेट पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और हिसार सांसद जयप्रकाश यानी जेपी भी शामिल हुए। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने वोट चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना बेहद जरूरी है और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव निष्पक्ष तरीके से होना जरूरी है। मतदाताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनाव से जुड़े सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की मांगों को उठाया और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें