फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: प्राकृतिक आपदा में नहीं होनी चाहिए राजनीति, आज तक नहीं दिखे कांग्रेसी: मुख्यमंत्री नायब सैनी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 08:15 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के एसडी कॉलेज रोड, गांव मेहंदा, अनीपुरा में भी निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस जलभराव की स्थिति में हमारे विधायक, मंत्री व प्रशासनिक अमला पानी के निकासी के प्रबंध में लगे हुए हैं। बरसात ज्यादा आई है इस वजह से अव्यवस्था फैली है। मैं प्रतिदिन अधिकारियों से फीडबैक ले रहा हुं। हमें अभी धैर्य से काम करना है। कांग्रेस ने राजनीति करनी हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदा में राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह आपदा किसी के हाथ में नहीं है। हमारी तरफ से कोई राजनीति नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं कल से प्रदेश में दौरे कर रहा हुं। ज्यादा बरसात के कारण घरों में समस्या आई है। हम पंजाब व हरियाणा में भी सहयोग कर रहे हैं। हरियाणा में भी मिल कर सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद जयप्रकाश ने उचाना के विधायक को एक्सीडेंटली कहा है, लेकिन सांसद जयप्रकाश खुद एक्सीडेंटली बने हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें