फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर नकदी छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 08:31 PM IST

रतिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी नहर के पास एक युवक से बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर तीन हजार रुपये की नकदी लूटने वाले तीन स्नैचरों को काबू कर लिया गया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ सागर पुत्र कृष्ण चंद, नंदू पुत्र उदयभान व अक्षय उर्फ गप्पड़ पुत्र राकेश सभी निवासी शिमलापुरी, रतिया के रुप मे हुई है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह, निवासी रत्ताखेड़ा, का रास्ता रोककर पहले उस पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला किया और उसे घायल कर तीन हजार रुपये की नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें