फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में विद्यार्थियों ने दी इग्नू की परीक्षाएं, जांच के बाद मिली एंट्री

नवीन दलाल Updated Wed, 18 Dec 2024 05:23 PM IST

फतेहाबाद में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की तरफ से राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिय़ा खेड़ा में परीक्षाएं चल रही है। बुधवार को अलग-अलग संकायों की परीक्षाएं हुई। इग्नू की तरफ से महिला महाविद्यालय में स्टडी सेंटर बनाया गया है। बुधवार को परीक्षा को लेकर पूरी तरह से सख्ती रही। परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड की जांच करवाने के बाद ही एंट्री मिली। इससे पहले कॉलेज के बाहर सीटिंग प्लान को लेकर सूची लगाई गई। सूची देखने के बाद विद्यार्थियों ने केंद्र में एंट्री ली। इग्नू स्टडी सेंटर के संयोजक डॉ.गुरनाम चंद का कहना है कि विद्यार्थियों का रूझान इग्नू की तरफ बढ़ रहा है, खासकर महिलाएं कामकाज के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें