फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, टेबल टेनिस में फरीदाबाद रहा विजेता

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 01:00 PM IST

जिले में पिछले तीन दिनों से चल रही 58 वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में टेबल टेनिस व ताईक्वांडो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शहर के अपेक्स पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई टेबल टेनिस की प्रतियोगिता में फरीदाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। 6 में से 4 श्रेणियों में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। वहीं, हिसार और गुरुग्राम की टीमों ने भी एक-एक श्रेणी में बाजी मारी। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता सोमवार से फतेहाबाद में चल रही थी, जिसमें हरियाणा भर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें