सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर सिख संगत ने आंदोलन तेज कर दिया है। जहां हर रोज मेरी तेरी चौक पर एक घंटा धरना दिया जा रहा है वही आज वीरवार को इस संगत सड़क पर उतर आई और रोज मार्च निकालते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय पर पहुंची। यहां करीब 1 घंटे से धरना देकर नाम सिमरन कर रही हैं। यहां जिला उपयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसके जरिए भी मांग की जाएगी की विभिन्न जिलों में बंदियों को तत्काल रिहा किया जाए। हरकीरत सिंह बलकार सिंह बलदेव सिंह गुरु चरण सिंह सहित अन्य संगत ने कहा कि सजा पूरी होने के बाद भी बड़ी संख्या में बंदी आज भी जेल में ही है जिन्हें छोड़ जाना चाहिए। सरकार ने बंदी सिखों की रिहाई जल्द नहीं की तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।