फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: भारतीय मजदूर संघ ने श्रम मंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 01:35 PM IST

भारतीय मजदूर संघ ने अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के श्रम में रोजगार मंत्री के नाम एसडीएम टोहाना को लिखित ज्ञापन दिया है। श्रम मंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के तहत लगभग 10 लाख के करीब मजदूर पंजीकृत हैं जिनमें 6 लाख के करीब मजदूर ऑफलाइन व 4 लाख के करीब आनलाइन पंजीकृत हुए हैं। सभी निर्माण मजदूरों का पंजीकरण अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिए गए हैं, जिसमें फर्जी तरीके से 90 दिन की वेरिफिकेशन की गई है जबकि 90 दिन की वेरिफिकेशन में मजदूर का कोई कसूर नहीं है। सरकार द्वारा ही 2018 में यूनियनों से अधिकार छीनकर पंचायत सचिव, पटवारी, लेबर अधिकारी व अन्य को दिया गया था। ब्लॉक किए गए पंजीकरण में वह पंजीकरण भी शामिल है जो तत्कालीन श्रम मंत्री व बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा कैम्प लगाकर वेरिफिकेशन करके किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें