गुरु सिंह सभा, फतेहाबाद के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के 34 सालों में पहली बार शुक्रवार को मतदान हो रहे है। मतदान के जरिए कमेटी के पदाधिकारी चुने जाएंगे। तीन साल के लिए कमेटी का गठन होगा। पहले हमेशा सर्वसम्मति से कमेटी का गठन होता रहा है लेकिन इस बार मतदान के जरिए पदाधिकारी चुने जा रहे है। सभा के 98 सदस्य है। इसमें प्रधान, सीनियर उपप्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष तथा 14 कार्यकारिणी सदस्य चुने जा रहे है। हालांकि कोषाध्यक्ष पद पर गुलशन मोंगा, सीनियर उपप्रधान के पद पर अवतार मोंगा और सचिव पद पर कुलबीर सिंह मोंगा सर्वसम्मति से चुने जा चुके है। शुक्रवार को हो रहे मतदान में प्रधान पद के लिए अजीत सचदेवा और हरदयाल सिंह, उपप्रधान पद के लिए गुरदेव सिंह और हरमिंद्र सिंह, सहसचिव पद के लिए भावजीत सिंह और परमिंद्र सिंह व संगठन सचिव पद के लिए बलजीत सिंह और जसविंद्र सिंह मैदान में है। चुनाव कमेटी में एडवोकेट सुखवंत सिंह मोंगा, सीए विकास बंसल और विरेंद्र सचदेवा शामिल है। इसके अलावा 14 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है इसको लेकर 19 उम्मीदवार मैदान में है।