पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही धुंध के चलते मौसम में ठंडक के साथ-साथ सड़क पर धुंध बढ़ती जा रही है जिसके चलते अनेक जगहों पर लोग अलाव का सहारा ले रहे है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग 148 बी पर कोहरे के चलते वाहनों की गति पर भी असर देखने को मिल रहा है, जहां वाहनों की गति धीमी हुई है। वहीं, वाहन चालक भी फॉग लाइट लगा कर चल रहे हैं। वाहन चालक रमेश, दलजीत और जितेंद्र ने बताया कि पिछले कई दिनों से ठंड और धुंध अधिक पड़ रही है, जिसके चलते वाहन चालकों से यही अपील करेंगे कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाएं और वाहनों की धीमी गति से चलाएं जिससे हादसे से बचा जा सके।