फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बनभौरी धाम के लिए पैदल ध्वज यात्रा रवाना

शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 12:37 PM IST

जय मां बनभौरी सेवा मण्डल द्वारा हर साल की तरह इस साल भी टोहाना से शक्तिपीठ बनभौरी धाम के लिए आठवीं पैदल ध्वजा यात्रा आर्य समाज मंदिर दुर्गा मंदिर से होती हुई कैंची चौक स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर से रवाना हुई। यह यात्रा टोहाना से चलकर समैन, भीमेवाला, दनोदा व दुर्जनपुर के रास्ते से होती हुई शाम को शक्तिपीठ बनभौरी धाम पर पहुंचेगी। जहां पर सभी भक्तजन सुख शांति व समृद्धि हेतु मनोकामना करेंगे वह माता के दरबार में ध्वजा अर्पित करेंगे उसके पश्चात बनभौरी धाम में विशाल भंडारा होगा। इस यात्रा का पहला पड़ाव समैन दूसरा पड़ाव दनोदा तीसरा पड़ाव दुर्जनपुर और अंतिम पड़ाव बनभौरी में यात्रा पहुंचकर संपन्न होगा। श्रद्धालुओं के लिए बनभौरी से टोहाना वापस आने के लिए निशुल्क बस की व्यवस्था की गई है। टोहाना से बनभौरी धाम की दूरी लगभग 45 किलो मीटर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें