फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के सरकारी स्कूलों में आधे अधूरे प्रश्न पत्रों के साथ शुरू हुई परीक्षा

नवीन दलाल Updated Fri, 24 Oct 2025 11:50 AM IST

जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग की तरफ से कक्षा चौथी से आठवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर पहले दिन अव्यवस्था रही। स्कूलों में पूरे प्रश्न पत्र न पहुंचने के कारण शिक्षकों को फोटोकॉपी करवानी पड़ी। स्कूलों में हालात ये रहे कि कहीं पर कक्षा चौथी और पांचवीं के प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे तो कहीं पहुंचे तो वह डिमांड से कम थे। इसके अलावा कई जगहों पर प्रश्न पत्रों के पेज ही कम मिले। इसके चलते शिक्षकों को फॉटोकॉपी करवा कर परीक्षा लेनी पड़ी। हालांकि वीरवार को ही खंड से जिला मुख्यालय में प्रश्न पत्र न पहुंचने को लेकर शिकायतें भेज दी गई थी। डीईओ ने भी रिपोर्ट बनाकर निदेशालय को भेजी है। लेकिन समाधान नहीं हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें