फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: शहीद चौक की दुर्दशा से किसानों में रोष, 23 मार्च तक किसानों ने दिया अल्टीमेटम

शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2026 07:38 PM IST

शहर के शहीद चौक की दुर्दशा पर पगड़ी संभाल जट्टा संगठन ने नाराजगी जाहिर की है। किसानों ने चौक पर पहुंचकर प्रशासन के लिए प्रति अपना रोष व्यक्त किया तथा कहा कि 23 मार्च शहीदी दिवस से पहले पार्क की स्थिति में सुधार नहीं किया तो जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। ब्लॉक प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही के चलते शहर के शहीद चौकी की बुरी हालत बनी हुई है जिसके चलते यहां के अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जब किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था तो प्रशासन को हलात में सुधार के लिए कहा गया था लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के नुमाइंदों और मौजूदा विधायक को स्थिति बारे संज्ञान लेना चाहिए लेकिन किसी का कोई ध्यान नहीं है। किसान संगठन शहीदों का अपमान सहन नहीं करेंगे इसलिए प्रशासन को चेतावनी देते है कि जल्द से जल्द 23 मार्च से पहले इस चौक को सुंदर बनाया जाए। इस चौक की टाइलें उखड़ी हुई है, घास बडी बडी हो चुकी है, फुव्वारे बंद पड़ा है लेकिन कोई सुनवाई करने वाला है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें