फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर एंट्री शुरू

शाहिल शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 01:40 PM IST

सीईटी की पहले चरण में फतेहाबाद में जिले में 9559 में से 9049 अभ्यर्थियों ने पहले चरण की परीक्षा दी। दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर एंट्री शुरू हो गई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक  सिद्धांत जैन ने फतेहाबाद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ने एमएम कॉलेज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संस्कृति स्कूल और दरियापुर स्थित माउंट लिटेरा स्कूल सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य द्वार, प्रवेश एवं निकासी मार्ग, परीक्षा कक्षों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें