पुलिस ने दो कुख्यात नशा तस्करों की लगभग 23 लाख रुपये की अवैध संपत्तियों को फ्रीज किया है। अब तक कुल 7 नशा तस्करों की लगभग 1.75 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को कानून के दायरे में लाया जा चुका है। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद ने आरोपी विकास पुत्र तेजा सिंह निवासी ढाणी ढाबी खुर्द, थाना भट्टू कलां, जिला फतेहाबाद* के खिलाफ वर्ष 2025 में उसके कब्जे से 5.27 ग्राम हेरोइन बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिससे वह आदतन नशा तस्कर साबित हुआ। उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ पहला अभियोग वर्ष 2019 में दर्ज हुआ था। वित्तीय जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से कई गुना अधिक हैं। इसके आधार पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसका 7 कनाल में बना रिहायशी मकान, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 16.60 लाख रुपये है। दूसरे मामले में आरोपी हेतराम उर्फ हेतु पुत्र सांगा राम निवासी महमड़ा को वर्ष 2020 में 42 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से चूरा पोस्त व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। फाइनेंशियल प्रोफाइलिंग के दौरान उसकी संपत्ति संदिग्ध पाई गई। इसके चलते उसकी एक स्विफ्ट कार,एक रिट्ज कार तथा एक मोटरसाइकिल,जिनकी कुल कीमत करीब 6.10 लाख रुपये है और फ्रीज किया गया।