शुक्रवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल की वैन का चालक शराब पीकर बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा था, तभी लोगो को शक हुआ कि चालक ने नशा किया हुआ है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को इंपाउंड कर चालक को काबू कर लिया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पाया कि चालक ने शराब पी रखी थी जिस पर उसका एल्कोहल टेस्ट किया गया। जिसके बाद उसका ड्रिक एंड ड्राइव का चालान कर गाड़ी को इंपाउंड कर लिया गया है। यह जानकारी शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई कर दी गई है। चालक को डिटेन करने की कार्रवाई की गई है।