फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: चार ओपीडी कक्ष 6 माह से बंद, सीएमओ ने मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण

शाहिल शर्मा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:48 AM IST

नागरिक अस्पताल में 6 माह बाद भी प्रथम तल पर मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अस्पताल की चार ओपीडी प्रभावित हो रही है। काम पूरा न होने के चलते मरीजों को आ रही परेशानी को लेकर सिविल सर्जन डॉ.बुधराम, सहायक एसएमओ डॉ.गुंजन बंसल और डॉ.राजेंद्र बिश्नोई ने निरीक्षण किया। सिविल सर्जन को निरीक्षण के दौरान नेत्र रोग, चर्म रोग, टीबी रोग व एनसीडी क्लीनिक में कमियां मिली। सीएमओ ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाते हुए कहा कि छोटे-छोटे काम ओपीडी कक्ष में रूके हुए है, इस वजह से ओपीडी कक्ष शिफ्ट नहीं हो पा रहे है। जो भी काम रूके है पहले उसे पूरा किया जाए और इसके बाद ही अन्य काम को शुरू किया जाए। 6 माह से नेत्र रोग विभाग आयुष विभाग, चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी नशा मुक्ति केंद्र, टीबी रोग और मनोचिकित्सक की ओपीडी ब्लड बैंक में चल रही है। विशेषज्ञ भी मरीजों का अच्छे से उपचार नहीं कर पा रहे है, वजह ये है कि मशीनें नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें