गांव धांगड़ में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान को परीक्षा केंद्र बनाया गया। केंद्र में आए अभ्यार्थियों के लिए ग्रामीणों ने पकौड़े और रसगुल्ले की व्यवस्था की। ग्रामीण अनिल ने बताया कि ग्रामीणों ने मिलकर अभ्यार्थियों के लिए पानी, जलजीरा, पकौड़े, रसगुल्ले और फल तक की व्यवस्था की। अभ्यार्थियों के साथ आए परिजनों के लिए ठहरने तक की व्यवस्था की गई ताकि गर्मी में परेशान न होना पड़े।