जिले भर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने आयुष व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बुधवार को जाखल में बाजीगर बस्ती स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला विशेष शिविर का आयोजन किया। शिविर का नेतृत्व फतेहाबाद नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज सुंदर लाल ने किया। इस दौरान जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि जिला पुलिस कप्तान सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की कड़ी में आयोजित किए गए इस शिविर में आयुष विभाग के माध्यम से नशा पीड़ितों को एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक उपचार के साथ-साथ योग और परामर्श भी प्रदान किया गया है।