फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में 11 सितंबर को बार एसोसिएशन के चुनाव, 326 वकील डालेंगे वोट

बार एसोसिएशन के चुनाव इस बार 11 सितंबर 2026 को कराए जाएंगे। चुनाव की पूरी प्रक्रिया हरियाणा बार काउंसिल के निर्देशों के अनुसार होगी। इसकी जानकारी चुनाव पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल सिंगला ने दी। चैंबर नंबर 12 में बैठकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंगला ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म 27 अगस्त और 29 अगस्त 2026 तक दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 अगस्त को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है, जिसके लिए भी समय दोपहर 1 से 4 बजे तक रहेगा। मतदान 11 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मतदाता सूची में 326 वकीलों के नाम शामिल हैं। 25 अगस्त तक अगर बार काउंसिल हरियाणा की ओर से कोई नया नाम जुड़ता है तो उसे भी सूची में शामिल कर लिया जाएगा। इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए चुनाव होंगे। सिंगला ने बताया कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक रहेगा। इसके बाद दोबारा चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए उनके साथ एआरओ कृष्ण कुमार गोयल को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिंगला ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और चुनाव को सफल बनाएं। बार एसोसिएशन की ओर से तैयार की गई अधिवक्ताओं की सूची भी चैंबर में चस्पा कर दी गई है। चुनाव को लेकर वकीलों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें