फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में आश्रम की गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, बुजुर्ग समेत पांच घायल

अनुज कुमार Updated Thu, 31 Oct 2024 03:00 PM IST

शहर के हिसार रोड पर वीरवार दोपहर को तेज रफ्तार वैन दीवार से टकरा गई। जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार सतगुरु अपना घर के दो केयर टेकर और दो दिव्यांग समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हुडा सेक्टर तीन के सद्भावना अस्पताल ले जाया गया है। घायलों की पहचान केयर टेकर प्रवीण और शिवम, बुजुर्ग निर्मल बाबा, दिव्यांग मिंटू और गोबिंद के रूप में हुई है। एक घायल शिवम के सिर में ज्यादा चोट आई है जबकि बाकी को हल्की चोट है। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के हांसपुर रोड पर बने सतगुरु अपना घर में कार्यरत प्रवीण और शिवम आश्रम में रह रहे मिंटू, गोविंदा और निर्मल बाबा को दवाई दिलाने के लिए फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में हिसार रोड पर लेकर गए थे। बताया जा रहा है कि दवाई दिलवाने के बाद वापस आश्रम लौट रहे थे। हिसार रोड पर भुना मोड़ से पहले पंप के सामने गाड़ी के आगे को मोटरसाइकिल आ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सवार लोग बीच में बुरी तरह से फंस गए। आसपास के लोगों ने खिड़की तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद आश्रम के पदाधिकारी और सदस्य अस्पताल में पहुंचे है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें