फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: भुना रोड़ पर जिला नगर योजनाकार टीम ने गिराया अवैध निर्माण

शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 04:46 PM IST

जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम द्वारा शहर के भूना रोड पर किए अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते जेसीबी की मदद से गिराया गया। इस दौरान किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार राज कीर्ति तथा डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पंचायती राज के एसडीओ करमचंद मौजूद रहे। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि जिले में किसी भी तरह की अवैध कॉलोनी को विकसित नहीं होने दिया जाएगा, ऐसे करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा। विभाग द्वारा पिछले करीब तीन महीने में भी भूना रोड, डांगरा रोड पर कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आमजन को ऐसे किसी भी गलत जगह काटी गई कॉलोनी में निवेश नही करना चाहिए इससे उनको आर्थिक व मानसिक नुकसान का सामना करना पडता है। इस अवसर पर एफआई पुष्पा, जेई संदीप, जेई अंकित, इंचार्ज एसआई राजेंद्र व कर्मवीर उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें