फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: गांव रूदड़ौल में बिजली समस्या को लेकर किसानों ने दिया धरना, बिजली वितरण केंद्र पर जड़ा ताला

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 03:57 PM IST

गांव रूदड़ौल में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को किसानों ने बिजली वितरण केंद्र पर ताला जड़कर धरना दिया और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने का नेतृत्व राज सरपंच, प्रदीप रूदडौल, जय प्रकाश, अंकित रूदडौल, पूर्व सरपंच होशियार, पहलवान सुरेंद्र और राजपाल ने किया। किसानों का कहना है कि खेतों की बिजली दिन की बजाय रात में दी जाती है। वह भी बार-बार ट्रिपिंग के कारण ठीक से नहीं चल पाती, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों ने मांग की कि कृषि बिजली आपूर्ति दिन के समय नियमित और निर्बाध दी जाए। इसके साथ ही कम वोल्टेज, ओवरलोड पावर हाउस, बार-बार फॉल्ट और खेतों के लिए अलग 11 केवी लाइन की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाए। ग्रामीणों ने यह भी मांग उठाई कि गांव और खेतों की बिजली सप्लाई को अलग-अलग किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें