फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में दो दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव, पीजीआई में होगा पोस्टमार्टम

नवीन दलाल Updated Sat, 05 Jul 2025 12:15 PM IST

चरखी-दादरी के गांव अटेला नया निवासी एक 30 वर्षीय युवक का शव गांव से करीब करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर नहर में मिला है। मृतक सुनील दो दिन पहले सब्जी लेने के लिए गया था और इसके बाद से वह लापता था। अब अटेला चौकी पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई परमजीत के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। फुफेरा भाई सोमबीर ने बताया कि सुनील अपने परिजनों की इकलौती संतान था और वह विवाहित था। शादी से उनको एक पांच साल का बेटा भी है। सुनील के पिता रघबीर खेती करते हैं। सुनील अटेला क्रशर जोन में ही काम करता था। करीब एक माह से उनकी दिमाग हालत ठीक नहीं थी और परिजनों के पूछने पर भी सुनील ने कुछ नहीं बताया। वीरवार दोपहर डेढ़ बजे सुनील घर में बस अड्डे से सब्जी लाने की कहकर बाइक लेकर निकला था। इसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की और सुनील के न मिलने पर अटेला पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें