फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन के ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत चरखी दादरी में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिला ऑब्जर्वर एवं एचपीसीसी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए गए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को सुनिश्चित करना जरूरी है। विरोध यात्रा हाथी पार्क से शुरू होकर अंबेडकर चौक पहुंची। कांग्रेस नेत्री डॉ. मनीषा सांगवान ने कहा कि जनता के वोट की ताकत लोकतंत्र की आधारशिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें