फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: बुद्धो माता मेले का हुआ समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Mar 2026 05:11 PM IST

जिले में तीन दिनों से चल रहे बुद्धो माता मेले का बुधवार को श्रद्धा के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन महिला थाना के पीछे स्थित बुधवारी माता मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के अलावा आसपास के करीब 12 गांवों से भी लोग मेले में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता को पूड़ा व गुड़ का प्रसाद चढ़ाया। बासौड़ा के अवसर पर शहर में दो स्थानों पर माता की पूजा की गई। मुख्य मेला विश्राम गृह के पास लगा, जबकि मॉडल संस्कृति स्कूल परिसर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा की। धार्मिक मान्यता है कि माता की पूजा से बच्चों को चेचक व फोड़े-फुंसी जैसे रोगों से बचाव मिलता है। मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और खिलौनों की खरीददारी की। वहीं, भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें