फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: बाजार में लगा समस्याओं का अंबार, दुकानदारों ने की समाधान करवाने की मांग

शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 06:21 PM IST

दादरी शहर के भगवान परशुराम चौक से रोहतक रोड बाजार में असुविधाओं का अंबार लगा हुआ है। रोहतक रोड के बीच लीकेज पेयजल लाइन से निकलता पानी, गंदगी से भरे नाले, दुकानों के सामने उखड़ी पड़ी इंटरलॉकिंग टाइलें, दुकानदारों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। वहीं मार्केट में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से महिलाओं और ग्राहकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मार्केट की सुध लेने की गुहार लगाई है। रोहतक रोड पर पिछले दो साल से लीकेज मैन पेयजल लाइन की गंभीर समस्या बनी हुई है। लाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल दुकानों के सामने भरा रहता हैं। जिसके कारण दुकानों में ग्राहकों का अवागमन कम हो रहा है। लगभग 400 मीटर लंबी दूरी तक बने रोहतक रोड के दोनों तरफ बनी मार्केट में नगर परिषद की ओर से कोई भी सार्वजनिक शौचालय नहीं बनाया गया है। शौचालय की कमी विशेषकर महिलाओं को काफी ज्यादा झेलनी पड़ती है। - सुजाता देवी, स्थानीय दुकानदार मार्केट में सफाई का अभाव होने के कारण दूषित पानी निकासी के लिए बना नाला गंदगी से भरा हुआ है। नाला कई जगहों से खुला होने के कारण कई बार राहगीर व बेसहारा पशु गिरकर घायल होते रहते है। - राजसिंह यादव, स्थानीय दुकानदार चंपापुरी स्थित मुख्य जलघर से शहर तक पेयजल सप्लाई के लिए बिछाई गई पेयजल पिछले दो साल से लीकेज होने के कारण पीने के पानी का भारी मात्रा में रिसाव हो रहा है। लाइन से निकला पानी सड़क के माध्यम से दुकानों के सामने भरा हुआ हैं। - दीपक सैनी, स्थानीय दुकानदार सड़क के नीचे दबाई गई पेयजल लाइन लंबे समय से लीकेज चल रही है। जिसके कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है, वहीं स्थानीय दुकानदार भी परेशान हैं। समस्या का समाधान करवाने के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। - पुरुषोत्तम सिंह, स्थानीय दुकानदार।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें