फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर बीमारी की पहचान और उपचार से बचाई जा सकती है अनमोल जिंदगी : एसडीएम

भिवानी। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नगर के उपमंडल नागरिक अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल ने किया। इस दौरान विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को सेवाएं एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई। शिविर में उपस्थित मरीजों एवं आमजन को संबोधित करते हुए एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, खानपान की आदतों, शारीरिक गतिविधियों में कमी और बढ़ते तनाव के कारण युवा वर्ग से लेकर बुजुर्गों तक अनेक प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए समय-समय पर नियमित स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बीमारियां प्रारंभिक अवस्था में स्पष्ट लक्षण नहीं देतीं, इसलिए नियमित जांच के माध्यम से बीमारी की समय रहते पहचान कर उसका उपचार शुरू किया जा सकता है। इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के साथ-साथ व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है। एसडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य केवल बीमारी न होने का नाम नहीं है, बल्कि स्वस्थ शरीर के साथ मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ रहना भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को शामिल करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें