फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्थानों पर खेत में चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने बवानीखेड़ा क्षेत्र में चार स्थानों पर खेत में चोरी की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी का सामान खरीदने वाले चौथे आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने 8 अक्तूबर को दीपक, नरेश निवासी बलियाली तथा संदीप निवासी वार्ड नंबर-19 बरवाला हिसार को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव भुरटाना में खेतों में दो स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके अतिरिक्त आरोपियों द्वारा गांव बलियाली में भी 2 खेतों से मोटर व इंजन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी विशाल निवासी गोराना हांसी को भी 10 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक इंजन, एक मोटर, दो पंखे तथा चोरी की वारदातों में प्रयोग की गई टाटा मैजिक गाड़ी बरामद की है। पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी दीपक, नरेश व संदीप को न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार भेज दिया गया, जबकि आरोपी विशाल को रिहा किया है। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि अभियोग में अनुसंधान जारी है। पुलिस द्वारा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें