फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी मयंक मिश्रा के निर्देश पर लोहारू में पुलिस का सर्च अभियान

भिवानी। भिवानी पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से लोहारू पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में भिवानी से आई डॉग स्क्वायड टीम भी शामिल रही। पुलिस ने शहर के विभिन्न संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर जांच की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्वर्ण जयंती पार्क, सब्जी मंडी क्षेत्र, झुग्गी-झोपड़ियों और लाल बहादुर शास्त्री पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने नशे से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखते हुए संदिग्ध स्थानों की जांच की। डॉग स्क्वायड टीम की मौजूदगी में चलाए गए अभियान का उद्देश्य नशा तस्करी की संभावनाओं पर अंकुश लगाना और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की निगरानी को मजबूत करना रहा। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के साथ संयुक्त जांच पुलिस ने लोहारू रेलवे स्टेशन परिसर में भी विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी पुलिस को साथ लेकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई और उनके बैग सहित अन्य सामान की तलाशी ली गई। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर संयुक्त जांच के माध्यम से पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती। नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी : थाना प्रभारी लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के दिशा-निर्देशों के अनुसार लोहारू क्षेत्र में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करी करने वालों और नशे का सेवन करने वालों पर रोक लगाने के लिए पुलिस समय-समय पर ऐसे अभियान चलाती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें