फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी नहर में गिरी नील गाय को पुलिस व ग्रामीणों ने दो घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

भिवानी। गांव सोंहासड़ा में बुधवार और वीरवार की दरमियानी रात एक नील गाय नहर में गिर गई। नील गाय को नहर में गिरा देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम से अमित मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर सोंहासड़ा से समसावास जाने वाले रास्ते पर नहर में गिरी नील गाय को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात्रि का समय होने और नहर में पानी अधिक होने के कारण नील गाय को सुरक्षित बाहर निकालने में करीब दो घंटे का समय लगा। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद नील गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नील गाय के सुरक्षित बाहर आने पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम रात के समय मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर नील गाय को बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें