अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के बैनर तले रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मंगलवार को लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर 24 घंटे का धरना शुरू किया। देशभर के जिला मुख्यालयों पर आयोजित इस महापड़ाव में भिवानी के सातों ब्लॉक से सैकड़ों पेंशनर्स पहुंचे। जिला प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि पेंशनर्स की पेंशन पर खतरा मंडरा रहा है। 10 लाख करोड़ रुपये के पेंशन फंड पर पूंजीपतियों की नजर है। उन्होंने कहा कि सांसदों को कई पेंशन मिलती हैं, जबकि कर्मचारियों ने 40 साल तक नौकरी करने के बाद एक पेंशन हासिल की है। अब सरकार उसे भी खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पहले भी संघर्ष करके अपने हक हासिल कर चुके हैं और इस बार भी जीत हासिल करेंगे।