फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: जेजेपी नेत्री नैना चौटाला बोलीं- दुष्यंत को हराने के चक्कर में खुद हारी कांग्रेस

शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 04:35 PM IST

जेजेपी नेत्री नैना चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन के बहाने दुष्यंत को रोकने व भाजपा की मदद के चक्कर में कांग्रेस का भट्ठा बैठा। साथ ही कहा कि टोलों पर धरने की जगह भाजपा भी षड्यंत्र करके जीत गई। बता दें कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में हारी जेजेपी अब नए सिरे से संगठन खड़ा कर रही है जिसको लेकर 15 जून से लेकर 15 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर नैना चौटाला सोमवार को जिले के गांव धनाना में पहुंची। इस दौरान मीडिया से बातचीत में नैना चौटाला ने माना की लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जेजेपी का घोर विरोध था। मैंने खुद ये विरोध झेला है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कांग्रेस व भाजपा का हाथ था। कांग्रेस किसान आंदोलन के बहाने दुश्मन को रोकने लगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हरियाणा में 70 सीटें जीतने का वहम था। जिसके चक्कर में वो कई सीटें भाजपा को दे गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें