फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में हुआ जेजेपी का युवा योद्धा कार्यक्रम

शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 05:43 PM IST

स्थानीय टिबडेवाल सभागार में शनिवार को आयोजित जेजेपी के युवा योद्धा कार्यक्रम में पहुंचे दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा में एचटेट में बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाया। साथ ही दुष्यंत ने अपने पिता डॉ अजय चौटाला का पक्ष लेते हुए भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। भिवानी में आयोजित सम्मेलन में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पहुचे। इस दौरान दोनों भाईयों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जुलाई 2025 में आयोजित एचटेट (हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा) में बड़ा घोटाला होने के आरोप लगाए और कहा कि इस परीक्षा में बोर्ड चेयरमैन ने 1250 परीक्षार्थियों को पैसे लेकर पास किया गया। वहीं चेयरमैन ने जांच से बचने के लिए नियमों को ताक पर रखकर उत्तर पुस्तिकाओं को जलवा दिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने पिता डॉक्टर अजय चौटाला के पक्ष में आए। दुष्यंत चौटाला ने अजय चौटाला के विवादित बयान पर मचे घमासान पर बचाव करते भाजपा व कांग्रेस को घेरा। दुष्यंत ने कहा कि आपातकाल के समय यही भाजपा कांग्रेस को दौड़ा दौड़ा कर भगाने की बात करती थी। आज भाजपा को लेकर कोई ऐसा कहता है तो वो हिन्दू मुस्लिम व देशद्रोह की बात करने लगती है। साथ ही एचटेट घोटाले का उदाहरण देकर कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में हुआ एचटेट घोटाला हुआ है। इस घोटाले पर आंख बंद करें क्या, घोटाला करने वालों को पकड़वाना पड़ेगा, फिर चाहे दौड़ा दौड़ा कर पकड़ना पड़े। उन्होंने कहा की डॉ अजय चौटाला का बयान युवाओं के भविष्य के हित को बताने को लेकर था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें